फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: ओलंपिक पदक विजेता सरबजोत सिंह पहुंचे अपने गांव, माता-पिता का आशीर्वाद लेकर लगाया गले

Fri, 02 Aug 2024 12:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

ग्रामीणों व परिजनों का कहना है कि उनके लिए गर्व की बात है कि एक छोटे से गांव से निकलकर सरबजोत ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। वहीं, अंबाला के शूटर खिलाड़ियों ने भी सरबजोत से मुलाकात की।
विज्ञापन
सरबजोत सिंह पहुंचे अपने गांव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले शूटर सरबजोत सिंह गुरुवार रात करीब 12 बजे अपने घर गांव धीन पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने सरबजोत का भव्य स्वागत किया। सरबजोत ने अपने माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही सरबजोत से मिलने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है। आसपास के गांव से भी लोग आकर सरबजोत को बधाई दे रहे हैं। साथ ही भविष्य में इसी तरह से बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दुआएं दे रहे हैं। ग्रामीणों व परिजनों का कहना है कि उनके लिए गर्व की बात है कि एक छोटे से गांव से निकलकर सरबजोत ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। वहीं, अंबाला के शूटर खिलाड़ियों ने भी सरबजोत से मुलाकात की। सरबजोत ने खिलाड़ियों से अपने ओलंपिक के अनुभव को भी सांझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें