फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्कूलों से फोन आया तो अभिभावक सहमे, 6 घंटे तक अटकी रहीं सांसें

Tue, 20 Jan 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सोमवार का दिन जिले के अभिभावकों व विद्यार्थियों के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा। सुबह 8:22 बजे जैसे ही स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल पहुंचा अफरातफरी मच गई। दोपहर 2:11 बजे धमाके का समय तय था। स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस प्रशासन को सूचित किया।
जैसे ही स्कूल प्रबंधन ने छुट्टी का निर्णय लिया, अभिभावकों के फोन घनघनाने लगे। स्कूलों से आए फोन कॉल ने अभिभावकों के होश उड़ा दिए। हालांकि कुछ अभिभावक सोशल मीडिया के जरिये सूचना पाकर पहले ही स्कूलों के बाहर पहुंच गए थे। ऐसे में स्कूल प्रबंधन, छात्रों, अभिभावक व जिला प्रशासन की छह घंटे यानी दोपहर 2:11 बजे तक सांसें अटकी रहीं। यह समय निकलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सैन्य क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, आर्मी व एयरफोर्स स्कूलों को ई-मेल मिलने के बाद सेना भी सतर्क हो गई। सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। चंडीगढ़ से स्पेशल बम निरोधक दस्ते की टीम ने स्कूल का चप्पा-चप्पा खंगाला। कक्षाओं से छात्रों को बाहर मैदान में खड़ा कर कमरों में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

फिर बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी। केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 के प्रिंसिपल अजीत कुमार यादव ने बताया कि सुबह 8:22 बजे ई-मेल आई थी। एसपी कार्यालय में सूचित कर दिया था। उसके बाद सेना पुलिस के संज्ञान में मामला डाला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें