साहा के समलेहड़ी में पीएचसी पर अपनी मांग रखतीं आशाएं। संवाद
साहा। ऑनलाइन काम के बढ़ते दबाव और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए आशा वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को साहा स्थित समलेहड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन काम का विरोध करते हुए अधिकारियों को नोटिस सौंपे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि तकनीकी काम के नाम पर उनका उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनियन की जिला प्रधान सर्वजीत कौर ने बताया कि समलेहड़ी, साहा, मुलाना और बोह की आशाओं ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया है। यूनियन का तर्क है कि डेटा फीडिंग एक तकनीकी कार्य है, जिसके लिए विशेषज्ञ स्टाफ होना चाहिए। सरकार मोटी सैलरी बचाने के लिए यह काम आशाओं से मात्र 5 रुपये के मामूली मानदेय पर करवा रही है, जो सरासर अन्याय है। संवाद