पारस हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे दिन चार आरोपियों को धर दबोचा। अभी भी छह हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। शहजादपुर बस अड्डा परिसर में तीन दिन पहले की घटना में सीआईए टीम ने चारों आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों में अमन कुमार, प्रिंस, रमला और अमन कुमार शामिल हैं। इन सभी को पुलिस कोर्ट में पेश रिमांड पर लेगी, ताकि अन्य के बारे में पूछताछ की जा सके। इससे पहले इस मामले में पारस के परिजनों ने सुबह 10 बजे प्रदर्शन की चेतावनी दी थी लेकिन पुलिस ने परिजनों को विश्वास दिलवाया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस के इसी आश्वासन के बाद बुधवार को पारस के परिजनों ने कोई भी प्रदर्शन नहीं किया। बता दें कि 15 मार्च को शहजादपुर बस अड्डा परिसर में करीब 12 युवकों ने डंडों और बिंडों से पीटकर 22 वर्षीय पारस की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 10 युवकों पर केस दर्ज किया था।
अमन कुमार, प्रिंस, रमला और अमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए की टीम को इस बारे में सफलता मिली है। जो आरोपी रह गए हैं उन्हें भी जल्द से जल्द काबू कर लिया जाएगा।
-अनिल कुमार, डीएसपी।