शहजादपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग शहजादपुर द्वारा वीरवार को खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। सीडीपीओ मिक्षा रंगा की अध्यक्षता में छह प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं हुई। साइकिल रेस में कोमल पतरेहड़ी प्रथम, गुरमीत खुर्द द्वितीय, ज्योति पतरेहड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी मटका दौड़ में परमजीत चतान प्रथम, गुलशन रछेड़ी द्वितीय, कमलेश रजपुरा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रकार आलू-चम्मच प्रतियोगिता में नीरू पतरेहड़ी प्रथम, मनदीप रजपुरा द्वितीय व पूनम स्लोला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में कोमल पतरेहड़ी प्रथम, चरणजीत खुर्द द्वितीय, नूरजहां खानपुर तृतीय स्थान पर रहीं। 300 मीटर दौड़ में विशाखा बीबीपुर से प्रथम स्थान, प्रिय गणेशपुर द्वितीय स्थान और नूरजहां खानपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 100 मीटर दौड़ में नीरू पतरेहड़ी प्रथम, सुषमा बड़ागढ़ द्वितीय, पूनम सलोला तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके बैंक खाते में क्रमश: प्रथम को 2100 रुपये, द्वितीय को 1100 रुपये व तृतीय स्थान पर रहने वाली प्रतिभागियों के खाते में 750 रुपये की राशि डाली जाएगी।
इससे पहले सीडीपीओ मिक्षा रंगा ने कहा कि खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, वहीं खेलों से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं चूल्हा-चौका छोड़कर घर से बाहर निकल कर खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा ले सकें, इसलिए विभाग द्वारा महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही हैं। खेलों का संचालन गवर्नमेंट मिडिल स्कूल वासलपुर के पीटीआई तेजिंद्र सिंह व राजकीय मिडिल स्कूल घड़ोली के पीटीआई शीशपाल ने किया। इस अवसर पर सुपरवाइजर अरविंद्र कौर, विनोद, मनप्रीत एवं लिपिक पुरुषोत्तम रानी आदि मौजूद रही।