अंबाला सिटी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में पीकेआर जैन पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को सलाद सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता पलक जैन प्रथम, वंशिका द्वितीय, अंकिता जैन एवं प्रिया मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा पारुल, सोनी सिंह एवं दीक्षा चंडोक को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. लतिका चोपड़ा, मोनिका ने निभाई। उन्होंने कहा कि सलाद की सजावट लोगों को स्वस्थ रहने व पौष्टिक खाने के लिए प्रेरित करती है।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान धर्मपाल जैन, उप-प्रधान संजय जैन, सचिव संजीव जैन, सह-सचिव आशीष जैन, कोषाध्यक्ष पंकज जैन व मैनेजर गौरव जैन के अलावा प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मुदिता भटनागर ने बालिका दिवस पर विचार रखे। इस मौके पर उप प्राचार्य एवं एसोसिएट प्रो. डॉ. मिनी सपरा, डॉ. पूनम साहनी व गतिविधि प्रभारी डॉ. अमनप्रीत जस्सर मौजूद रहीं।