फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां सेना मुख्यालय, उन्हीं शहरों में गया पाक नागरिक, आठ बार आ चुका है भारत, कई और खुलासे

Mon, 26 Aug 2019 11:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

पाक नागरिक अली मुर्तजा असगर से पुलिस पूछताछ पूरी कर चुकी है। पुलिस ने रविवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभी तक की जांच में यह खुलासा नहीं हो पाया कि वह आईएसआई का एजेंट है या नहीं। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला है कि भारत आने के बाद वह उसी शहर में गया जहां सेना मुख्यालय हैं।

विज्ञापन


उसके कब्जे से मिले तीन सिम कार्डों की डिटेल को पुलिस अब खंगाल रही है। कॉल डिटेल से ही इसका पता चल पाएगा। इंटरनेट के जरिये भी उस पर सूचनाएं पाक भेजने का शक जताया जा रहा है।

तीन राज्यों के चुनिंदा शहरों का मिला था वीजा
32 साल का अली मुर्तजा 2015-16 से आठ बार भारत आ चुका है। इस बार उसे गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के चुनिंदा शहरों का ही वीजा मिला था। इसके बावजूद वह अंबाला व हैदराबाद चला गया। इसी नियम को तोड़ने की वजह से वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि इस बार वह उसी शहर में गया था, जहां पर सेना मुख्यालय है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अंबाला में पकड़ा गया पाक नागरिक, भारतीय सिम मिलने से गहराया शक, जानें गुजरात कनेक्शन

पुलिस ने रिमांड के दौरान तीनों राज्यों में जाकर उससे पूछताछ की है। हालांकि पता चलने के बावजूद अभी तक उन लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं कर रही है जिनके नाम पर मोबाइल सिम अली मुर्तजा के कब्जे से मिले हैं। इसके लिए पुलिस सुरक्षा का हवाला दे रही है।
विज्ञापन


आरोपी अली मुर्तजा से पूछताछ पूरी हो चुकी है। अभी हम सीधे तौर पर यह नहीं कह सकते हैं कि वह आईएसआई का एजेंट है। उसके कब्जे से मिले मोबाइल सिमों की डिटेल खंगाली जा रही है। उसने कई जगह इंटरनेट का भी इस्तेमाल किया है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। अभी अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए हैं। - संदीप कुमार, प्रभारी, सीआईए स्टाफ-2

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें