फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35350 परीक्षार्थियों में से 21132 ने नहीं दी परीक्षा

विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल पद की परीक्षा के लाइन में लगे परीक्षार्थी - फोटो : Ambala
विज्ञापन
तीन दिनों तक चली पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा मंगलवार को भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मंगलवार को जिले में दो सत्र में परीक्षा हुई। इस दौरान कुल 35 हजार 350 परीक्षार्थियों के बैठने की जिले भर में 64 केंद्र बनाए गए थे। मंगलवार को भी 50 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। 14 हजार 218 परीक्षार्थी ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे और परीक्षा दी। जबकि 21 हजार 132 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

दूसरी ओर परीक्षा खत्म होने के बाद जनता जाम के कारण परेशान हो गई। सभी जगह केवल जाम ही जाम दिखाई दिया। इस कारण दो मिनट के रास्ते को पार करने में लोगों को आधा घंटा लगा। परीक्षा को लेकर अल सुबह ही छात्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंच गए थे। जबकि कुछ छात्र सुबह की परीक्षा के लिए गत रात्रि ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच गए थे। जब परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय हुआ उस समय पूरी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें