फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मारुति कार के असल मालिक की डेढ़ साल पहले हो चुकी मौत, एसआईटी और एनआईए कर रही जांच

Tue, 13 Jan 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के बलदेव नगर थाने में खड़ी मिली मारुति कार को पुलिस ने तिरपाल ढककर सुर​क्षित खड़ा क
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलदेव नगर थाने में व्यक्ति द्वारा मारुति 800 कार खड़ी करके आग लगाने के मामले की गुत्थी 48 घंटे बाद भी अनसुलझी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कार के असल मालिक की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। एएसपी उत्तम ने बताया कि गाड़ी के नंबर के आधार पर दिल्ली निवासी असल मालिक तक पहुंचे थे लेकिन पता चला है कि डेढ़ साल पहले उनकी मौत हो चुकी है। उनके परिजनों ने बताया है कि उन्हें गाड़ी ट्रांसफर होने की जानकारी नहीं थी व आगे कहां बेची गई है ये भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में एसआईटी सहित एनआईए की टीम भी गहनता से जांच में जुट गई है। देश की सुरक्षा से जुड़ी अन्य एजेंसियां भी मामले में लगातार नजर बनाए हुए है। जबकि पुलिस की टीम को एफएसएल की रिपोर्ट का भी इंतजार है। पुलिस ने थाने के आसपास सहित अंबाला-अमृतसर हाईवे, टोल प्लाजा पर लगे करीब 150 सीसीटीवी खंगाले हैं ताकि आरोपी के भागने वाले रूट का पता चल सके।
कार को आग लगाने के बाद बनाया वीडियो, कई जगह भेजा और थाने के आसपास भी घूमा

एएसपी उत्तम ने बताया कि थाने व आसपास की फुटेज को कब्जे में लिया गया है। इस फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक दोपहर के समय आकर गाड़ी खड़ी कर चला जाता है। कुछ देर बाद कार में आग लग जाती है। इस बीच आरोपी कार की वीडियो भी बनाकर कई जगह सोशल मीडिया पर भेजता है, जो उन तक पहुंची थी। फुटेज में यह भी दिखाई दिया है कि आग लगाने के बाद वह थाने के आसपास भी घूम रहा था।
विज्ञापन


बलदेव नगर थाने में पहले भी खालिस्तानी मामले में दर्ज हो चुकी प्राथमिकी

अंबाला सिटी के बलदेव नगर थाना क्षेत्र में एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने दो बार खालिस्तानी व आतंकी संगठनों द्वारा जान से मारने की धमकी देने आदि के आरोप लगाए थे। इस मामले में बलदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की गई थी। धमकाने के मामले में पुलिस ने पंजाब से भी आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। इसलिए पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां खालिस्तानी एंगल की भी जांच कर रही है। हालांकि आतंकी हमले का शक या कोई विस्फोटक सामग्री यानी आरडीएक्स न मिलने के कारण पुलिस इस एंगल की पुष्टि नहीं कर रही है।
-

अंबाला में ये हो चुकी हैं खालिस्तानी गतिविधियां

- 28 जुलाई 2022 को अंबाला सिटी के हर्बल पार्क में खालिस्तान का पोस्टर लगा पाया गया था। यह भी बलदेव नगर थाना क्षेत्र का मामला था। अब तक इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- अंबाला-अमृतसर हाईवे स्थित टोल प्लाजा के ओवरब्रिज पर भी 3 मार्च 2023 को खालिस्तान का झंडा लगाया गया था। आज तक यह पता नहीं चल पाया था कि वो किसने लगाया था।
ये था मामला
अंबाला के बलदेव नगर थाने में 10 जनवरी को एक व्यक्ति ने मारुति 800 कार नंबर डीएल 3सी एजेड 6681 खड़ी करके उसमें आग लगा दी थी। इसका वीडियो बनाकर कई जगह भेज दिया था। यह पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, वहीं मौके पर एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत एएसपी उत्तम और एसटीएफ अंबाला डीएसपी अमन कुमार फॉरेंसिक की टीम एवं बम स्क्वायड टीम के साथ-साथ सीआईडी की टीम और सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची थी। कार को अब सुरक्षित स्थान पर पीली तिरपाल से ढक कर रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें