फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्था सदस्यों ने किया रक्तदान, बचाई 550 लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रक्त न मिलने से दोस्त की जान जाने के बाद तीन दोस्तों द्वारा शुरू की गई ट्विनसिटी रक्त सेवी संस्था अंबाला आज एक बड़ा परिवार बनकर सेवा कर रही है। संस्था के सदस्यों ने जरूरत के समय रक्तदान कर एक साल में 550 से अधिक लोगों की जान बचाई है। यह सिलसिला अभी जारी है।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक देवेंद्र सिंह सोढ़ी, मनीष शर्मा और हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके एक दोस्त को इमरजेंसी में रक्त की आवश्यकता पढ़ गई थी। लाख भागदौड़ करने और कई सामाजिक संस्थाओं के साथ संपर्क करने के बाद भी रक्त नहीं मिला। इस कारण उसकी जान चली गई। इसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि किसी भी व्यक्ति की जान रक्त की कमी के कारण नहीं जानी चाहिए। इसके लिए तीनों मित्रों ने समाज के लोगों से संपर्क साधना शुरू किया और ट्विनसिटी रक्त सेवी संस्था का गठन किया।
कन्वीनर विजय शर्मा ने बताया कि संस्था बीते एक वर्ष से रक्तदान कर बहुमूल्य जिंदगियां बचाने का काम कर रही है। रक्तदान के समय अन्य समस्याएं सामने आई जिनका निवारण जरूरी है। इसके लिए वह सरकार और प्रशासन से मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंबाला के सरकारी अस्पतालों में रक्तदान में इस्तेमाल होने वाली एसडीपी मशीन न होने के कारण प्लेटलेट्स की कमी वाले रोगियों और उनके परिजनों को खासी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। यह मशीन प्राइवेट में तो है जो बहुत महंगे दामों पर प्लेट्लेट्स देते हैं। अगर यही मशीन सरकारी अस्पतालों में भी उपलब्ध हो जाए तो बहुत अच्छा होगा।
विज्ञापन

बीपी हाई बताकर लौटा देते हैं रक्तदाता को
विजय शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को छावनी के नागरिक अस्पताल में ब्लड प्रेशर जांचने वाली मशीनों को चेक करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान के वक्त अधिकतर रक्तदाताओं का ब्लड प्रेशर हाई बताकर लौटा दिया जाता है। जबकि निजी लैब से चैक करवाने पर उसी व्यक्ति का बीपी सही पाया जाता है। उन्होंने इस पर भी ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें