अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल अंतर विद्यालय कॉमर्स फेस्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में आध्यात्मिक डॉ. पायल बेदी मुख्यातिथि रही। साथ ही स्कूल की पूर्व छात्रा हाइकोर्ट जज साक्षी गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रही। इसके अलावा विद्यालय की निर्देशक प्राचार्या नील इंद्रजीत कौर संधू, पूर्व गणित विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नवीन गुलाटी, विद्यालय की वरिष्ठ वर्ग की विंग निर्देशक वंदना मेहता, कार्यक्रम के सह समन्वयक प्रियंका मलिक, सुषमा मदान, नरेंद्र अग्रवाल, दीपिका अजमानी अन्य विद्यालयों के अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मुख्य व विशेष अतिथि का स्वागत विद्यालय की निर्देशक प्राचार्या की ओर से पौधे देकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम से की गई। जिसके अंतर्गत सरस्वती वंदना, एकल नृत्य व कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्य करते हुए कर्मचारियों की तनाव भरी जिंदगी को एक स्किट के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्यातिथि विद्यालय के कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष सीए सुनील खन्ना रहे। उन्होंने विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
कॉमर्स फेस्ट में यह रहे विजेता
शार्क टैंक में प्रथम पुरस्कार भारती पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी, दूसरा पुरस्कार सेंट कबीर और भवन विद्यालय चंडीगढ़, तृतीय पुरस्कार एसए जैन विजय वल्लभ स्कूल अंबाला शहर व विशेष उल्लेख के लिए द एसडी विद्या स्कूल और सीसेल कान्वेंट स्कूल अंबाला छावनी व सेंट कबीर चंडीगढ़ को सम्मानित किया गया।
रील टू रियल में प्रथम पुरस्कार ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल अंबाला शहर, द्वितीय पुरस्कार डीएवी पब्लिक स्कूल बराड़ा व विशेष उल्लेख के लिए द एसडी विद्या स्कूल को सम्मानित किया गया।
साईक्वेस्ट में प्रथम पुरस्कार कॉन्वेंट स्कूल, दूसरा पुरस्कार दिल्ली पब्लिक स्कूल व विशेष उल्लेख के लिए पीकेआर जैन वाटिका को सम्मानित किया गया। बिजनेस रिवाइवल में प्रथम पुरस्कार द एसडी विद्या स्कूल, दूसरा पुरस्कार द एसडी विद्या स्कूल और सेठ जयप्रकाश यमुनानगर, तृतीय पुरस्कार मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल को दिया गया।
बिज इको क्विज में प्रथम पुरस्कार ओपीएस विद्या मंदिर, दूसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से डीएवी रिवरसाइड, सरस्वती विद्या निकेतन चांदपुरा व पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल को मौखिक उल्लेख के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल बराड़ा को सम्मानित किया गया।
प्रथम ओवरऑल ट्रॉफी से ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल, द्वितीय ओवरऑल ट्रॉफी से एसडी विद्या स्कूल व सबसे अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी के लिए ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल को सम्मानित किया गया।