फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एनसीडी में शिफ्ट होगा नेत्र विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में जब से नेत्र विभाग शिफ्ट हुआ है तभी से ही जगह की परेशानी है। इसलिए अब नेत्र वार्ड को एनसीडी में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में यहां पर तीन कमरों में नेत्र विभाग की ओपीडी चल रही है।
विज्ञापन

रोजाना यहां पर 200 से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं। इसके चलते अस्पताल परिसर में जगह की कमी रहती है। दूसरी ओपीडी में भी मरीज अधिक होते हैं। इसलिए आने- जाने में परेशानी होती है। वहीं ऑपरेशन का कमर भी पहली मंजिल पर है।
एनसीडी में दो वार्ड की जगह खाली
हाल ही में मेंटल हेल्थ वार्ड और ओएसटी सेंटर अपने पुराने भवन में शिफ्ट किया गया है। इसके चलते एनसीडी वार्ड में दो कमरे खाली हो गए हैं। जहां पर नेत्र विभाग को शिफ्ट किया जा सकता है। यहां पर मरीजों के लिए पर्याप्त स्थान भी है। वर्तमान में जहां पर मरीजों की जांच होती है वहीं पर नेत्र जांच संबंधित उपकरण भी रखे हैं।
विज्ञापन

वापस आए नेत्र रोग विशेषज्ञ
कुछ माह पहले नेत्र विभाग नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश को डपुटेशन पर भिवानी भेजा था। अब उन्हें वापस अंबाला में नियुक्त कर दिया है। इससे मरीजों के ऑपरेशन में भी तेजी देखने को मिली है। जहां पहले सप्ताह में 10 ऑपरेशन हो रहे थे। वहीं अब यह संख्या बढ़कर 15 हो गई है।
वर्जन
नेत्र विभाग को शिफ्ट करने के लिए अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की जा रही है। मंजूरी मिलते ही नेत्र विभाग को शिफ्ट किया जाएगा। इससे मरीजों को भी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्वास्थ्य विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें