फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ठंड से घटी ओपीडी, हड्डियों के मरीज बढ़ं

विज्ञापन
सिटी नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ठंड के कारण इन दिनों हड्डियों में दर्द के मामले देखने को मिल रहे हैं। इन दिनाें ओपीडी तो घट गई है लेकिन हड्डियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रोजाना करीब 150 मरीज हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास अपना उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। वहीं फिजियोथेरेपी कराने के लिए आने वाले मरीजों की संख्या भी बीते दिनों में काफी बढ़ गई है। पहले जहां 70 से 80 मरीज ही आ रहे थे। अब वही ठंड के कारण मरीजों की संख्या 100 से अधिक हो रही है।
विज्ञापन

ठंड से सिकुड़ती हैं मांसपेशियां
ठंड के कारण नसें और मांसपेशियां भी सिकुड़ जाती है। इससे मरीजों को ठंड में हड्डियों में दर्द होना शुरू हो जाता है। सिटी नागरिक अस्पताल में हड्डियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, पुरानी चोट में दर्द होना, मांस पेशियों में जकड़न, कमर दर्द, घुटनों में दर्द के मरीजों में दर्द होने की समस्या अधिक सामने आ रही है। ठंड के कारण लोग सूरज की धूप नहीं ले पाते है। इस कारण शरीर में विटामिन डी की भी कमी हो जाती है। विटामिन डी की कमी से कैल्श्यिम की मात्रा घट जाती है। ऐसे में हड्डियों की परेशानियां होना संभावित है।
बुजुर्ग खान-पान का रखें ख्याल
डॉ. विजय कुमार ने बताया कि ठंड के समय में खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विशेषकर बुजुर्गाें को इस बात का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। सर्दियों में चलना- फिरना भी कम हो जाता है। इसी कारण हड्डियों में अकड़न बन जाती है। युवाओं को भी अधिक समय तक एक ही जगह पर बैठना नहीं चाहिए। इससे जोड़ो में सुन्न पन और दर्द की संभावना अधिक बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें