संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। एक जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने जा रही है, परंतु घर पर रहते हुए भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। इस बार बच्चों को कोविड काल की तरह ही घर से ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी। इससे कि किसी भी बच्चे को पढ़ाई को लेकर बाद में कोई परेशानी न आए।
वहीं मुख्य रूप से कोविड के दौरान जो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई थी उसे पूरा किया जा सके। इसको लेकर अध्यापकों की ओर से भी शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। जो कि मंगलवार को सभी बच्चों को बता दिया जाएगा। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए है। उन्हें भी तैयारी करने के लिए कहा गया है और समय समय पर उन्हें ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई करवाई जाएगी।
1 जून से छुट्टियां शुरू हो रही है। बच्चों की जो कोविड काल के दौरान पढ़ाई प्रभावित हुई थी। उसे पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। इससे कि बच्चों को भविष्य में किसी तरह की परेशानी न आए।
- मंजू, अध्यापक।
करीब एक माह की छुट्टियां पढ़ रही है। ऐसे में पहले ही विद्यार्थी कोविड के कारण पढ़ाई का बहुत नुकसान करवा चुके हैं। अब उसी नुकसान को पूरा करने के लिए छुट्टियों में बच्चों की तैयारी करवाई जाएगी।
- वंदना, अध्यापक।
छुट्टियों में किसी भी तरह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। इसीलिए हमारी ओर से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके अलावा बच्चों को छुट्टियों में काम करने के लिए शेड्यूल भी तैयार कर लिया है जो कि मंगलवार को बच्चों को दे दिया जाएगा।
- कविता, अध्यापक।
कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई का बहुत अधिक नुकसान हुआ है। ऐसे में इन छुट्टियों में उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। इससे कि भविष्य में विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी भी तरह की परेशानी न हो।
- निर्मला रानी, अध्यापक।