फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में छत से गिरने व जान से मारने की धमकी देने के मामले पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बड़ी रसौर नशे की हालत में छत से गिरने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामकुमार उर्फ रमला निवासी गांव बड़ी हुसैनी को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला ने 29 मई 2022 को थाना नारायणगढ़ में शिकायत दी थी कि 28, 29 मई 2022 की रात गांव बड़ी रसौर में एक अज्ञात व्यक्ति उसके चाचा जी की छत से उनकी बालकनी में गिर गया। जब वह उसे अपने भाई के साथ देखने के लिए निकली तो शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। लोगों द्वारा पूछताछ करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा और उसकी जेब से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें