फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत 385 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। इसके लिए 385 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। मंगलवार को 42 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अब जिले में कुल 1801 सक्रिय मरीज हो गए हैं। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 676660 सैंपल लिए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 92.78 फीसदी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के साथ-साथ ओमिक्रॉन वैरिएंट का असर भी जिले में दिख रहा है। पिछले दिनों में यहां नौ केस आ चुके हैं। ऐेसे में 14 जनवरी को अगर चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होती है तो स्थिति और भी नाजुक हो सकती है। इधर, उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम एवं होम आइसोलेशन के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रोगी के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्ति इन हिदायतों का पालन करते हुए सुरक्षित रह सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीमें होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के घर जाकर उन्हें चिकित्सा संबंधित जानकारी दे रहे हैं।
डीसी ने दिए यह दिशा-निर्देश
संक्रमित की व्यवस्था परिवार के अन्य सदस्यों से अलग और हवादार कमरे में करें।
हर समय एक ट्रिपल-लेयर मास्क का प्रयोग कर आराम करें।
तरल पदार्थ का सेवन करें। बार-बार हाथ धोएं या सैनिटाइजर का उपयोग करें।
बर्तनों सहित व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा न करें।
बार-बार छूने वाली सतहों की सफाई सुनिश्चित करें।
पल्स ऑक्सीमीटर के साथ रक्त ऑक्सीजन की स्वयं निगरानी करें।
डेली अपने टैम्परेचर की निगरानी करें।
अब तक 1888812 लोगों को लगा टीका
कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 1888812 लोगों का टीकाकरण किया गया है। डॉक्टर सुनिधि करोल ने बताया कि 990668 को पहली और 896871 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता में जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें