फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने फिर ली बुजुर्ग की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की एकाएक बढ़ी रफ्तार ने स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है। लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा होने के अलावा कोरोना अब दोबारा से जानलेवा भी बनने लगा है। बुधवार को 82 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि जिस बुजुर्ग की मौत हुई है वह शहजादपुर के कोड़वा खुर्द का रहने वाला है। वह हृदय रोग से ग्रसित थे।
विज्ञापन

उधर, इस साल में एक दिन में सबसे अधिक 66 संक्रमित मरीज भी बुधवार को जिले में मिले हैं। यह न केवल इस साल का नया रिकॉर्ड है, बल्कि पिछले साढ़े तीन महीनों में यह सबसे ज्यादा केस हैं। दिसंबर के बाद अब इतनी संख्या में मरीज मिले हैं। इन मरीजों के साथ अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हजार 578 हो गई है। 21 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीज 12 हजार 82 हो गए हैं। इस समय 344 ऐसे मरीज है, जिनका उपचार चल रहा है। जिस बुजुर्ग की कोरोना के कारण मृत्यु हुई उसे मिलाकर अभी तक 152 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है। जो मरीज मिले हैं उनमें 2 सेक्टर-7 से, 3 सरस्वती नगर, 3 सेक्टर-9 अंबाला सिटी, 1 रविदास माजरी, 1 रंजीत नगर, 1 ओल्ड रेलवे रोड, 1 प्रीत नगर, 2 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, 1 बस्ती राम बाजार, 1 पालिका विहार, 1 डिफेंस कॉलोनी और अन्य जगहों से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें