अंबाला। एसवाईएलडब्ल्यूएस डिवीजन के एक्सईएन को जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी वीर सिंह उर्फ बीरू को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार कार्यकारी अभियंता रणवीर सिंह ने 17 मार्च 2022 को शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि पंप हाउस नंबर-4 गांव नसीरपुर अंबाला शहर में आरोपी बीर सिंह उर्फ बीरू और अन्य 10-12 लोगों ने सरकारी कार्य को बाधित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि शनिवार को आरोपी बीरू को काबू किया गया।