फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला के घर से डेढ़ किलो चरस बरामद

Sun, 14 Dec 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने अंबाला सिटी के जंडली स्थित लक्ष्मी विहार में महिला के घर से 1 किलो 635 ग्राम चरस बरामद की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर मौजूद टीम को सूचना मिली थी कि महिला घर से चरस बेचने का काम करती है।
पुलिस ने दबिश देकर घर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीम ने महिला की अलमारी को खंगाला तो उसमें कपड़ों के पीछे एक पाॅलीथीन में लिपटी हुई 1 किलोग्राम 635 ग्राम चरस मिली। थाना सेक्टर-9 पुलिस ने एएनसी अंबाला टीम की तहरीर पर लक्ष्मी विहार निवासी दिव्या पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम को महिला की जैकेट से 11 हजार 500 रुपये की नकदी व मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। मौके पर ही बरामद चरस को इलेक्ट्रानिक कांटे से तौलकर सील किया गया। कार्रवाई के दौरान उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार मौके पर मौजूद रहे। पूरी तलाशी एनडीपीएस नियमों के अनुसार महिला पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें