फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट और डंडे से हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मदन के मंदिर के पास युवक पर ईंट व डंडों से हमला कर घायल करने व जान से मारने के प्रयास मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। आरोपी की पहचान निवासी रामकिशन कॉलोनी छावनी शुभम उर्फ टल्ली के तौर पर हुई। मामले में एक फरवरी को हुड्डा आशियाना गांव घसीटपुर निवासी चंदन ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि 30 जनवरी को मदन के मंदिर के पास रंजिश के चलते आरोपी शुभम उर्फ टल्ली व अभय उर्फ हर्ष ने उसके भाई कुंदन निवासी गांधी नगर पर हत्या की नीयत से डंडों व ईंट से हमला कर दिया। हमले में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने अपने दोस्तों की मदद से भाई को उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें