फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: व्यापारियों की मांग पर पुलिस ने कपड़ा मार्केट से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
कपड़ा मार्केट में अतिक्रमण हटवातीं पुलिस अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
- दोबारा कब्जा करने पर भारी जुर्माना वसलने की चेतावनी, त्योहारी सीजन शुरू होते ही हो रही थी दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन और नगर निगम सख्त हो गया है। बुधवार को अंबाला शहर के व्यस्तम इलाकों में पुलिस और निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान पॉलिटेक्निक चौक, महाराजा अग्रसेन चौक और कपड़ा मार्केट में पुलिस बल के साथ दुकानों के बाहर किया गया अवैध कब्जा हटवाया।
सिटी थाना प्रभारी (एसएचओ) इंस्पेक्टर सुनीता ढाका के नेतृत्व में चलाई गई मुहिम के तहत कपड़ा मार्केट और पॉलिटेक्निक चौक के आसपास सड़कों व फुटपाथों पर खड़ी रेहड़ी-फड़ी, बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहनों और दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी संचालकों को चेतावनी दी कि सार्वजनिक रास्तों और सड़कों पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की। एसएचओ सुनीता ढाका ने कहा कि बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना किसी एक की नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


व्यापारियों की मांग पर शुरू हुआ अभियान
कुछ दिनों पहले कपड़ा मार्केट के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी अजीत सिंह से मुलाकात कर बाजार की व्यवस्था दुरुस्त करने की गुहार लगाई थी। व्यापारियों का कहना था कि त्योहारी सीजन में ग्राहकों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में दुकानों के बाहर रेहड़ियों और बेतरतीब पार्क किए गए वाहनों की वजह से हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे न केवल आने वाले ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है, बल्कि उनका व्यापार भी प्रभावित होता है। व्यापारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बुधवार को यह विशेष अभियान प्लान किया।

व्यवस्था बनाए रखने के दिशा-निर्देश
- दुकानदार अपना कोई भी सामान दुकान की हद से बाहर न रखें।
- ग्राहकों और व्यापारियों के वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा किया जाए।
- पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए फुटपाथ और मुख्य सड़कों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें