अंबाला। राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस अभियान के तहत 356 नौनिहालों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। अभियान की शुरुआत सीएचसी शहजादपुर के अंतर्गत आने वाली पीएचसी धनाना से की गई। जिसमें आशा वर्कर, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू, सीएचओ आदि का भरपूर सहयोग रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ. बलविंद्र सिंह ने की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पीएचसी क्षेत्र के गांव के अलावा हाई रिस्क एरिया में जाकर भी बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। उन्होंने बताया कि इस दवा के सेवन से छोटे बच्चों के पेट में होने वाले कीडे़ नष्ट हो जाते हैं और बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 22 सितंबर तक चलेगा। इस अवसर पर डॉ. सोनिया, डॉ. दीपिका, एलएचवी सुषमा, रामनिवास, एएनएम रीटा, महेश कुमार, रजत, विनोद कुमार, रामदास, आशीष, रोहित, गुरप्रीत, साहिल, प्रियंका, उमेश आदि मौजूद रहे।