फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समयावधि में गुणवत्ता के साथ काम पूरा कराएं अधिकारी : विक्रम सिंह

विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त विक्रम सिंह। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
उपायुक्त विक्रम सिंह ने वीरवार को नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, बिजली निगम व एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने सभी विकास कार्यों को तय समयावधि में पूरी गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। बैठक में मंडल प्रधानों ने विकास कार्यों से संबंधित सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों से बिंदुवार छावनी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की रूप रेखा के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने किन-किन विकास कार्यों को कर लिया गया है और कौन-कौन से विकास कार्य किस कारण अधूरे पड़े हैं, इसकी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने नगर परिषद् के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को कैपिटल चौक पर लाइट संबंधी कार्य के साथ-साथ जो अन्य कार्य किए जा रहे हैं, उन्हें तीव्रता से करने के निर्देश दिए। अंबाला से साहा मार्ग पर जहां पर भी कॉलोनियों में जाने के लिए कनेक्टिविटी संबंधी कार्य हैं, उसे तुरंत पूरा करने को कहा। उन्होंने अंबाला साहा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। केडी अस्पताल, टांगरी पूल के नजदीक जो निर्माण कार्य हैं, उसे तीव्रता से करवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, ईओ संदीप सोलंकी, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, मंडल प्रधान राजीव डिंपल, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, मंडल प्रधान अजय पराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त ने किया था निरीक्षण
उन्होंने यह भी कहा कि बीते रोज नगर परिषद् के प्रशासक एवं अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अंबाला छावनी सदर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का मंडल अध्यक्षों के साथ जायजा लेते हुए वास्तविकता जांची है। इसलिए संबंधित अधिकारी विकास कार्यों को तीव्रता से करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें