फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में भाग लेने आए नंबरदार की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहर के पंचायत भवन में तहसीलदार के साथ बैठक में भाग लेने पहुंचे नंबरदार की बाइक चोरी हो गई। थाना शहर पुलिस ने नंबरदार की शिकायत पर चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बलबीर सिंह ने बताया कि वह गांव वडिंगा का निवासी है। वह गांव में नंबरदार तैनात है।
विज्ञापन

सोमवार को सभी नंबरदारों की पंचायत भवन में तहसीलदार के साथ बैठक थी। वह बैठक में भाग लेने के लिए अपनी बाइक पर आया था। पंचायत भवन में पहुंचने के बाद उसने बाइक को परिसर में पार्क किया और बैठक में भाग लेने चला गया। बैठक के बाद जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी बाइक वहां पर नही है। इसके बाद उसने बाइक को तलाश किया, लेकिन नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें