फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह हिंसा : हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नूंह कांड को लेकर समस्त हिंदू समाज में रोष व आक्रोश है। जिसे लेकर छावनी की राय मार्केट स्थित वैष्णो देवी मंदिर के बाहर हिंदू एकता मंच के बैनर तले विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राजपूत एकता मंच, शिव सेना के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा की। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन एसडीएम छावनी सतिंदर सिवाच को सौंप कर मांगें बताईं।
विज्ञापन

इसके बाद जैसे ही वह बाजारों की तरफ एकत्रित होकर चलने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, मगर धक्का-मुक्की करते हुए कई कार्यकर्ता बाजार की तरफ नारेबाजी करते हुए निकल गए। दरअसल, सुबह से ही इस आक्रोश को देखते हुए भारी मात्रा में कार्यक्रम स्थल के पास पुलिस बल तैनात था। इस दौरान पदाधिकारियों ने नूंह प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अजब सिंह ने बताया कि उनकी सरकार से तीन मांगे हैं। पहली मांग है कि घायल बजरंगी को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। दूसरी मांग है कि शहीद बजरंगी को एक करोड़ रुपये दिए जाएं। वहीं तीसरी मांग में बताया कि जलाए गए वाहनों का पूर्ण बीमा दिया जाए। इसके बाद डीएसपी आशीष चौधरी ने एसडीएम सतेंद्र सिवाच को मौके पर बुलाया। इसके बाद हिंदू समाज के लोग रोष प्रदर्शन करते राय मार्केट में पहुंचे। यहां दुकानदारों से हाथ जोड़कर अपील करते हुए दुकानें बंद करवाई।
विज्ञापन

कुछ दूरी पर पुलिस ने हिंदू समाज के लोगों को आगे जाने से रोका। वह गोल चक्कर जाने की जिद करने लगे। इसके बाद पुलिस और हिंदू समाज के लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बावजूद हिंदू समाज के लोग रोष प्रकट कर दुकान बंद करवाते हुए आगे की ओर निकल गए। जैसे ही वह बिग बाजार के पास पहुंचे तो डीएसपी आशीष चौधरी ने उन्हें आगे जाने से रोक लिया तो हिंदू समाज के लोग गोल चक्कर जाने की कहने लगे।
डीएसपी ने कहा कि बाजार की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है और कोई जबरदस्ती नहीं चलेगी। अगर आगे जाना है तो वह शांति से गोल चक्कर जा सकते हैं। इसके बाद सभी रोष प्रकट करते हुए तथा दुकानें बंद करवाने की अपील करते नजर आए। इस दौरान रमेश जोशी, अजब सिंह राणा, भीम सिंह राणा, उमेद सिंह राणा, रजनीश राणा विश्व हिंदू परिषद, प्रदीप खेड़ा, भुवनेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें