फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब सोसायटियां करेंगी 32 पार्कों की देखभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद सदर अंबाला के अधीन आने वाले पार्काें का रखरखाव पंजीकृत वेलफेयर सोसायटियों की ओर से किया जाएगा। पार्काें के बेहतर प्रबंधन के लिए सोसायटियों को प्रतिमाह राशि भी दी जाएगी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला छावनी में इस समय नगर परिषद के अधीन अलग-अलग स्थानों पर 32 पार्क हैं।
विज्ञापन

इन्हीं पार्कों की देखरेख के लिए पंजीकृत सोसायटियों गठित की जाएं, जिससे कि उनका प्रबंधन बेहतर हो। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पार्क के रखरखाव के लिए सोसायटियों को चार रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर की दर से प्रतिमाह नगर परिषद की ओर से राशि प्रदान की जाएगी।

यहां स्थित हैं पार्क
अंबाला छावनी में सबसे प्रमुख सुभाष पार्क है। इसके अलावा अन्य पार्क भी हैं, जहां प्रबंधन के लिए सोसायटियों का गठन होगा। इसमें इंदिरा पार्क के अलावा हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में कुल नौ पार्क, सुभाष काॅलोनी में लाल मंदिर पार्क व पतांजलि पार्क, लाल कुर्ती बाजार पार्क, आंबेडकर पार्क, मच्छी मोहल्ले में ईदगाह रोड पार्क, ग्वाल मंडल में पार्क, कुम्हार मंडी में पार्क, खटीक और दीना की मंडी में पार्क, ट्रिब्यून काॅलोनी में पार्क, डिफेंस काॅलोनी पार्क, अजीत नगर में पार्क, राम किशन काॅलोनी में पार्क, शास्त्री कालोनी में पार्क, रामपुर में सामुदायिक सेंटर पार्क, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में सामुदायिक सेंटर पार्क, ग्रीन पार्क काॅलोनी में पार्क, पालम विहार में पार्क, बीसी बाजार में पार्क, सरसेहड़ी में पार्क, करधान में पार्क और रामपुर में पार्क स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें