फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: आचार संहिता उल्लंघन पर परिवहन मंत्री असीम गोयल को नोटिस, आयोग ने 72 घंटे में मांगा जवाब

Sat, 06 Apr 2024 11:03 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब लोकसभा चुनाव से पहले अंबाला में बिना परमिशन के रोड ब्लॉक कर डिनर आयोजित करने पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। जिसका जवाब उन्हें 72 घंटे के भीतर देना होगा।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री असीम गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की विजय संकल्प रैली के बाद सीएम के लिए सजाया शामियाना परिवहन मंत्री असीम गोयल के लिए भारी पड़ गया। इस शामियाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से आचार संहिता उल्लंघन के लिए परिवहन मंत्री असीम गोयल काे नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


नोटिस से निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है कि आखिर इस शामियाने लगाने की अनुमति क्यों नहीं ली। ऐसे में लोकसभा चुनाव में अंबाला लोकसभा क्षेत्र में यह किसी पार्टी के नेता को दिया पहला आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस है। दरअसल वीरवार को शहर के रामबाग मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली हुई थी। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

इसी कार्यक्रम के दौरान सीएम को मंत्री असीम गोयल के आवास पर भी आना था। इसके लिए असीम गोयल के घर के बाहर जा रही सड़क पर शामियाना लगाया था। शामियाने के भीतर सड़क पर ही खाने के लिए टेबल और कुर्सियां लगाई थी। इतना ही नहीं इस शामियाने के लिए सड़क को बंद कर दिया गया था और वाहनाें का असीम गोयल के घर से पहले बने कट से पुलिस गुजार रही थी। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी जैसे ही निर्वाचन अधिकारी डॉ शालीन को लगी तो उन्होंने चुनाव कार्य में लगी अपनी अधिकारियों की टीम से पुष्टि कराई। इसके बाद यह नोटिस दिया गया है। खास बात तो यह है कि वीरवार के कार्यक्रम के लिए निर्वाचन अधिकारी से कार्यक्रम स्थल, असीम गोयल के आवास पर सीएम के भाेजन और सीएम की 11 गाड़ियों के लिए अनुमति ली गई थी। मगर इस अनुमति में सड़क पर शामियाना लगाने की अनुमति ली ही नहीं गई थी। बहरहाल अब देखना होगा कि परिवहन मंत्री की तरफ से क्या जवाब आता है। सहायक रिटर्निंग अफसर दर्शन कुमार ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी की तरफ से मंत्री असीम गोयल को नोटिस दिया गया है। इसमें उनसे जवाब लिया जा रहा है।

एक मेरे बिजनेस पार्टनर हैं। उनका पारिवारिक मामला है। मैंने न कभी ऐसा किया न कभी कर सकता हूं। मेरी खुद एक बेटी है दूसरे की बेटी के बारे में ऐसा कैसे सोच सकता हूं। मैं तो खुद हैरान रह गया आरोपों काे पढ़कर। अब उन्हें किसने सलाह दी, पता नहीं। मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। वहीं आचार संहिता उल्लंघन मामले में नियमानुसार जवाब दिया जाएगा। -असीम गोयल, परिवहन मंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें