फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नाले में डूबे ट्रैक्टर चालक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दुखेड़ी-चुडियाला गांव के बीच से गुजर रहे नाले में पानी के बीच डूबने वाले ट्रैक्टर चालक मिट्ठापुर निवासी चालक मुकेश (45) का 55 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सोमवार को भी दिनभर एसडीआरएफ व गोताखोरों की टीमें तलाश में जुटीं रही। नदी का मिट्टी वाला पानी होने के कारण गोताखोरों को भी परेशानी आ रही थी। देर शाम तक चले सर्च अभियान के तहत टीमें लौट गईं। मंगलवार को एक बार फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा।
रविवार को नाले में बहे एक मजदूर रवि का शव फूलकर अपने आप पानी के ऊपर आ गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। जबकि उफनाते हुए नाले में समाई ट्रैक्टर-ट्राली को भी हाइड्रा की मदद से निकाला गया था। मोहड़ा चौकी प्रभारी शीशपाल ने बताया कि सोमवार को भी दिनभर चलाए गए सर्च अभियान में मुकेश का कोई सुराग नहीं लगा है। 6 सितंबर को ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली सहित तीन मजदूर व चालक इस नाले में गिर गए थे। दो लवली व बलजिंद्र तो बाहर निकाल आए थे। रवि की डूबने से मौत हो गई थी। जबकि मुकेश लापता चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें