फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बारिश से जलभराव होने से कपड़ा मार्केट के दुकानदारों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कपड़ा मार्केट में बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों ने सोमवार को जलभराव के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया। दुकानदार कर्मजीत, मिट्ठू भाटिया सहित अन्य ने बताया कि जलभराव होने से दुकानों में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। नगर निगम और सभी नेताओं से मांग की कि यहां से पानी की निकासी का समाधान करवाया जाए। उन्होंने बताया कि मार्केट में पानी की निकासी नहीं है, यहां थोड़ी देर की बारिश में ही पानी एकत्रित हो जाता है। इस वजह से लगातार दुकानें बंद रहती है। बरसाती पानी दुकानों के अंदर चला जाता है। दुकानों में रखा कपड़ा खराब हो जाता है। उन्होंने बताया कि कई दुकानें सोमवार के बाद अब खुली हैं। दुकान में दो फुट तक जलभराव हो गया था, जिससे कपड़े भी गीले हो गए।
विज्ञापन

मिट्ठू भाटिया ने बताया कि उनकी मार्केट में 40 वर्षों से दुकान है। वह 40 वर्षों से देख रहे हैं कि कई सरकार आई और कई गईं, लेकिन इस रोड की किसी ने सुध नहीं ली। उनकी रोड की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। मुख्य रोड होने से यहां से रोजाना 10 से 15 हजार लोग निकलते हैं। जलभराव होने से लोगों को दूसरी तरफ से घूमकर जाना पड़ता है। बारिश से जलभराव होने से उनका व्यापार ठप हो गया है। दुकानदार जलभराव के कारण 20 से 22 दिन से परेशान हैं। हनुमान मंदिर से लेकर बस स्टैंड तक सभी जगह जलभराव है। उन्होंने बताया कि कोई प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया। मार्केट में मुख्य सड़क पर पुलिया भी टूटी पड़ी है। यहां रोजाना लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें