फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को नहीं मिला नया संक्रमित, अब जिले में दो सक्रिय मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला में सोमवार को कोरोना से राहत रही। कोई नया केस नहीं मिला। अब जिले में कोरोना के दो सक्रिय मरीज बचे हैं। सोमवार को जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण एक भी व्यक्ति को कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

बता दें अभी तक जिले में कुल 30 हजार 112 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें से 29 हजार 601 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि अभी तक कोरोना के कारण 509 लोगों की मृत्यु हुई है। दो सक्रिय मरीजों में से एक मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 5 लाख 89 हजार 41 सैंपल लिए हैं। इसमें 5 लाख 10 हजार 231 आरटीपीसीआर तो 78 हजार 810 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए हैं। इसमें सोमवार को लिए गए 1 हजार 379 सैंपल भी शामिल है, जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 10 लाख 41 हजार 1116 डोज लगाई गई है। इसमें 7 लाख 803 पहली डोज तो 3 लाख 40 हजार 313 लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें