फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 के खुले करवाने के बहाने छीने 9 हजार रुपये, वारदात सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित एसआर पेट्रोल पंप पर एक्टिवा सवार दो नकाबपोशों ने पहले सौ रुपए का तेल डलवाया उसके बाद पैसे खुले करवाने के बहाने पेट्रोल पंप कर्मचारी से करीब नौ हजार छीन कर फरार हो गए। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे एसआर पेट्रोल पंप पर कर्मचारी गुरप्रीत कार्यरत था।
तभी एक्टिवा पर मुंह को कपड़े से छिपाए दो युवक आए व सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया और वहां से निकल गए। तभी उन दोनों में से एक युवक वापस आया और गुरप्रीत सिंह से 500 रुपये की खुले करने को कहा। जब गुरप्रीत पेट्रोल पंप के पैसों में से 500 रुपये के खुले निकाल रहा था। तभी उक्त नकाबपोश ने झपटा मार कर सारे पैसे छीन लिए। जिसमें कुछ नोट वहीं गिर गए जबकि बाकी वह लेकर भाग गया। पेट्रोल पंप कर्मी के अनुसार आरोपी युवक करीब नौ हजार रुपये छीनकर भागा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें