हरियाणा के अंबाला की नारायणगढ़ तहसील के गांव में इन दिनों लाल कीड़े ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। तहसील के कुल्लारपुर गांव के लोग इस कीड़े के आगे बेबस हैं। लोगों का कहना है कि यह कीड़ा अनाज के गोदाम से आया है। यह बच्चों के कान में भी घुस सकता है। हमने कई जगह शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
समाचार एजेंसी एएनआई को एक गोदाम के एक प्रबंधक ने बताया कि यह कीड़े के पैदा होने का समय है। हमने छिड़काव के साथ और भी कई जतन किये हैं। हम यह लगातार करते हैं। लेकिन इसके बाद भी उन पर हमारा कोई जोर नहीं है।