अंबाला। छावनी के भारतीय पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सुबह 5:30 बजे आर्मी पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर जग्गी सिटी सेंटर पर समाप्त हुई। सभा में अंशिका व हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जानकारी देते हुए प्रश्नोत्तरी करवाई। मैराथन के विजेताओं को लड़कियों में नंदिनी प्रथम, श्रेया पंडित दूसरे और महक तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं लड़कों में दक्ष प्रथम, अभिषेक द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पर रहे। पलवल में आयोजित पांचवीं एम स्पोर्ट्स इंटर स्टेट क्लब तैराकी प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा के अतुल कनौजिया ने ग्रुप दो में चार गुना 50 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मुनीष जैन ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में फिटनेस को बढ़ावा देना व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजन में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के रितु अग्रवाल के निर्देशन में जुंबा, डांस, वार्म-अप व अनेक आकर्षक गतिविधियां की गई। जिसमें 81 विद्यार्थियों, प्रधानाचार्य व योग अध्यापिका रितु अग्रवाल, ईशा, ज्योति, राजेश अग्रवाल, संदीप मेहता, स्वाति अग्रवाल ने भाग लिया।