फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रक्षाबंधन पर बढ़ाईं बसें, बहनों ने नहीं किया इंतजार

विज्ञापन
अंबाला सिटी बस स्टैंड पर बस में चढ़ती महिलाएं।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रक्षाबंधन के लिए हरियाणा रोडवेज ने विभिन्न रूटोंं पर बस सेवाओं को बढ़ाया। इस कारण बहनों को दिक्कत नहीं हुई। हालांकि प्राइवेट बसों में भीड़ दिखी। इसके साथ ही अंबाला छावनी के बस स्टैंड पर भी यात्रियों को ले जाने के लिए बसों के उचित प्रबंध दिखाई दिए। एक दो स्थानों पर प्राइवेट बस चालक जरूर बस रोकते नहीं दिखे मगर बसों में यात्रियों की संख्या भी अधिक थी। इस कारण लोगों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

इन रूटों पर बढ़ाई बसें
रोडवेज के महानिदेशक अश्वनी कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे सभी महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों के लिए भी बस सेवा निशुल्क प्रदान की। हरियाणा रोडवेज की ओर से सिटी बस स्टैंड से कैथल रूट पर पहले करीब 27 बसें चल रही हैं, मगर रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कैथल रूट पर 27 से 45 बसे चलाई। इसी प्रकार बराड़ा रूट पर 18 से 29 बसे चलाई गई, नारायणगढ़ रूट पर 15 से 23 व हिसार रूट पर तीन से सात बसें चलाई। इन सभी रूटों पर करीब 40 बसे ज्यादा चलाई गई हैं।
रक्षाबंधन पर्व के मौके पर सिटी बस स्टैंड से करीब 40 बसे ज्यादा चलाई गई थी, शहर के करीब पांच रूटों पर बस सर्विस बढ़ाई गई थी। जिसके तहत महिलाओं को बस सेवा का लाभ दिया गया है। सिटी बस स्टैंड से हर 10 मिनट में बस सर्विस विभिन्न रूटों पर भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण कुमार, एसएस सिटी बस स्टैंड।

अंबाला सिटी बस स्टैंड पर बस में चढ़ती महिलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें