फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गश्त के दौरान नग्गल एसएचओ पर चाकू से हमला, गर्दन पर गंभीर घाव, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार देर रात कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए नगगल थाना प्रभारी सुरेश कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गश्त के दौरान युवक की जान बचाने उतरे थाना प्रभारी पर बदमाशों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आने के बाद उन्हें नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हमलावरों की तलाश में पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है।
एसपी अजीत सिंह शेखावत के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे एसएचओ सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ सरकारी गाड़ी से नियमित गश्त पर थे। वह थाने से निकलकर मटहेड़ी के रास्ते होते हुए दिल्ली राजमार्ग की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान सुनसान रास्ते पर कुछ युवक एक अन्य युवक को बेरहमी से पीटते नजर आए।
विज्ञापन


एसएचओ ने फौरन गाड़ी रुकवाई और युवक को छुड़ाने के लिए आगे बढ़े। पुलिस को देखते ही हमलावर उग्र हो गए और उन्होंने एसएचओ पर ही धावा बोल दिया। पुलिसकर्मी संभल पाते इससे पहले ही एक बदमाश ने जेब से तेजधार चाकू निकालकर एसएचओ सुरेश कुमार की गर्दन और हाथ पर जोरदार वार कर दिया। एसएचओ खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर सभी आरोपी मौके से भाग निकले।
गंभीर रूप से घायल एसएचओ को आनन-फानन में अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अपराधियों की तलाश में नाकाबंदी, ताबड़तोड़ छापे

एसपी ने बताया कि जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई है। आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए सहित कई विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें