अंबाला। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के जत्थों ने वाहेगुरु नाम का जाप करवाया। इसके बाद कीर्तन द्वारा संगत ने नाम सिमरण किया। समागम की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। संवाद
स्वयं सेवकों को नशे के दुष्प्रभाव बताए
साहा। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन की शुरुआत एनएसएस गीत से हुई। इस दौरान डॉ. कविता ने स्वयं सेवकों को समुदाय सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के बारे में बताया, इसके साथ ही साइबर सुरक्षा के महत्व और ऑनलाइन सुरक्षित रहने के तरीकों पर जोर दिया। स्वयं सेवकों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रो. नीलम, प्रो. सविता, प्रो. परविंदर, प्रो. जगजीत, प्रो. वीरेंद्र, डॉ. सुप्रिया चोपड़ा, डॉ. गीतांजलि व अन्य मौजूद रहे। संवाद
कथा में भजनों पर झूले श्रद्धालु
मुलाना। श्री कृष्ण दिव्य भारती आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा सुनाई गई। इस दौरान कथा में शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ ने प्रवचनों द्वारा संगत को गुरु चरणों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम ब्रह्मलीन स्वामी दिव्य भारती महाराज के प्रथम पुण्य स्मरण पर यह आयोजन किया जा रहा है। संवाद