फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार चोर गिरोह के 3 बदमाश काबू

विज्ञापन
कार चोरी के मामले में काबू गौतम, शुभम, तोसिफ: पुलिस पीआरओ - फोटो : पांचवे पड़ाव स्थल साखिन गोपालपुर की ओर जाता रामादल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कार चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एवीटी सेल ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पटियाला के चरासौ गांव निवासी विनीत गौतम, शुभम गौतम व गंगोह निवासी तोसिफ के रूप में हुई है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह अंबाला और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था। पहले भी वाहन चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी विशेष रूप से छोटी गाड़ियों को निशाना बनाते थे व चोरी के बाद उन्हें काट कर बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गाड़ी को ठिकाने लगाने से मिली नकदी भी बरामद की है। रविवार कोर्ट में पेश कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चोरी की थी कार : एवीटी प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि पटियाला निवासी कुलविंद्र सिंह की कार 10 नवंबर 2025 को अंबाला कैंट के इंद्रा पार्क के पास से चोरी हुई थी। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपियों ने एक दिन के रिमांड के दौरान कबूला था कि वह गाड़ी चोरी करने के बाद उसे आगे कटवा देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गाड़ी बेचने से प्राप्त 21 हजार 500 रुपये की नकद राशि बरामद कर ली है। पुलिस अन्य मामलों की भी जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें