फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंकरिंग 'क्वीन' अनुपमा, सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक का इंटरव्यू लिया, जज्बे को सलाम

Sat, 04 Jul 2020 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
एंकरिंग क्वीन अनुपमा - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन
रुकावटें आती हैं सफलता की राहों में यह कौन नहीं जानता, फिर भी वह मंजिल पा ही लेता है जो हार नहीं मानता। यह पंक्तियां बयां कर करती है अंबाला छावनी श्याम नगर की गलियों से निकलकर मुंबई में अपनी अदाकारी से एंकरिंग की दुनिया में क्वीन बनी अनुपमा सिंह की कहानी।
विज्ञापन


कुछ ही समय में वह उस मुकाम तक पहुंच चुकी है कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटी जैसे सलमान खान हो या फिर रणबीर कपूर, उनके साक्षात्कार लेते-लेते वह खुद एक सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। शुरूआती दौर में काफी मेहनत करनी पड़ी, धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई। एंकरिंग ही नहीं बल्कि सीरियल में भी वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। बता दें कि इससे पहले अंबाला से निकली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, मॉडल अनुपमा सोलंकी आदि भी मुंबई में अपनी अनूठी छाप छोड़ रही है।

टीवी एशिया पर टॉक शो से मिली नई पहचान
सोनी इंटरटेनमेंट टीवी एशिया पर टॉक शो एशियन वैरायटी को हॉस्ट करने के बाद अनुपमा सिंह को अलग ही पहचान मिली। इस शो को हर वीकेंड पर 135 देशों में देखा जाता था और भारी मात्रा में शो के प्रशंसक भी बन चुके थे। वह न केवल अभिनेताओं के अलावा गायकों सहित बड़े-बड़े सेलिब्रिटी का साक्षात्कार ले चुकी हैं,बल्कि वह खुद भी अनुपमा की एंकरिंग के मुरीद हो चुके हैं। इसके अलावा व कई लाइव शो को हॉस्ट तक कर चुकी है। हॉल ही में वह सोशल मीडिया पर भी खुद का एक लाइव शो चला रही है। जो काफी पसंद किया जा रहा।
विज्ञापन


जीएमएन कॉलेज से कर चुकी हैं मास कम्युनिकेशन
अनुपमा सिंह ने मानें तो मुंबई में बतौर अभिनेत्री स्ट्रगल शुरू किया था। अपनी अलग पहचान बनाने का जुनून इस कद्र सवार था कि कभी हार नहीं मानी। अनुपमा ने बताया कि उनके पिता आर्मी से हैं और खुद भी आर्मी स्कूल से पढ़ी है। जीएमएन कॉलेज अंबाला से मॉस कम्युनिकेशन करने के बाद वह यहां तक पहुंची। उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं और साथ ही उसे वीनर ऑफ वर्दिनेस अवार्ड समारोह में बैस्ट टॉक शो हॉस्ट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें