फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आकाश के शरीर पर मिले 100 से अधिक घाव, रस्सी बांध भूखा रख दी गईं यातनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लाडवा निवासी आकाश को मौत से पहले रस्सी बांधकर उल्टा लटकाया गया और फिर उसे भूखा रखकर यातनाएं दी गई, वहीं उसे डंडों, बैट और धारदार हथियार से मारापीटा गया। आकाश के पोस्टमॉर्टम के दौरान यह खुलासा हुआ है और प्रथम दृष्टया मौत का कारण प्रताड़ना सामने आया है।
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में आकाश का पोस्टमॉर्टम पांच सदस्यीय डाक्टरों की टीम ने किया है। लगभग ढाई घंटे तक पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई चली। इससे पहले परिजनों ने आकाश के पूरे शरीर का वीडियो बनाया जिसमें छोटे-बड़े लगभग 100 से अधिक घाव थे। हालांकि मामले की तह तक पहुंचने के लिए आकाश के विसरे को जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा गया है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा : पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर नशा मुक्ति केंद्र के संचालक जसपाल सिंह सहित हरजोत सिंह, अंकित, ध्रुव, जसप्रीत, गौरव, रविंदर, मोहित, हरदीप व गौरव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) हत्या करने को लेकर मृत्यु दंड और आजीवन कारावास, 190 अपराध को लेकर सभी सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें