फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छत के मलबे के नीचे दबने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। धनौरा गांव में एक महिला की कच्ची छत के नीचे दबने से मौत हो गई। महिला का बेटा बारिश में टपकती छत का कुछ हल करने छत पर गया था, तभी कच्ची छत गिर गई। कमरे में बैठी महिंद्रो देवी उस छत के मलबे तले दब गई,महिंद्रो देवी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन

इस दौरान छत के साथ नीचे गिरा महिंद्रों का बेटा जोनी बच गया। जानकारी अनुसार महिंद्रों देवी को पक्की छत योजना की पात्र होने के बावजूद भी उसका लाभ नहीं मिल सका। महिला के पास दो बेटे और एक बेटी है। सभी शादी शुदा है। उन्होंने कई बार योजना के लिए आवेदन भी किए।
विज्ञापन

इस संबंध में बताया गया कि महिंद्रों का नाम पात्रों की सूची में भी आया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें