साहा। दिल्ली और अंबाला में काम दिलाने का झांसा देकर मुरादाबाद निवासी कारीगर वसीम को घर से ले जाकर बिजली का करंट देकर हत्या करने का आरोप है।
मृतक की मां की शिकायत और पुलिस उप-अधीक्षक (बराड़ा) की जांच के बाद थाना साहा में तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी अंतर्गत ग्राम पीपली चक निवासी जमीला ने बताया कि उनका बेटा वसीम लकड़ी का कारीगर था। आरोप है कि गांव के ही साहिल, अमरमान और नसीम उसके बेटे को 1 सितंबर को अच्छी मजदूरी करने का लालच देकर दिल्ली ले गए थे। इसके बाद अंबाला के साहा क्षेत्र में ले आए। आरोप है कि आरोपियों ने थाना क्षेत्र में बंधन बैंक के पास काम करने का बहाना बनाकर 14 अगस्त की रात 10 बजे वसीम को करंट लगाकर मार दिया। रात को मां के पास फोन पहुंचा कि वसीम की मौत हो गई है। वसीम के मोबाइल से सभी नंबर डिलीट कर दिए। संवाद