फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रात 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की सुविधा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रेन में पावर बैंक धमाका के बाद रेलवे ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में अग्निकांड और हादसों को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब सभी ट्रेनों के कोच में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे। रेलवे ने साफ किया है कि इस नियम में किसी भी तरह की ढील या छूट नहीं दी जाएगी।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, हाल ही में दक्षिण पूर्व रेलवे में एक लापरवाही का मामला सामने आया था। वहां ऑनबोर्ड स्टाफ ने तय समय पर चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं किए थे। इसी दौरान चार्जिंग पर लगा एक यात्री का पावर बैंक ओवर हीटिंग के कारण धुएं के साथ फट गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड ने तुरंत सुरक्षा अलर्ट जारी किया और सभी जोनल रेलवे को कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनबोर्ड कर्मचारियों और टीटीई को इस नियम का सख्ती से पालन कराने के लिए विशेष निर्देश और प्रशिक्षण दिया जाएगा। नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच के लिए अधिकारी और सुपरवाइजर स्तर पर औचक निरीक्षण किए जाएंगे। रेलवे ने 19 जून 2014 के अपने पुराने सर्कुलर का संदर्भ देते हुए इसे दोबारा सख्ती से लागू करने के आदेश जारी किए हैं।

रात के समय चार्जिंग पॉइंट बंद रहने से शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें