फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार की ईंटें निकालकर छिपाए गए थे मोबाइल, नकदी और बैटरी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में अवैध मोबाइल और सामान मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो दिनों से जारी बरामदगी तीसरे दिन भी जारी रही। कैदी बंदियों द्वारा द्वारा विभाग को गुमराह करने के लिए दीवार से ईंटें निकालकर छिपाए गए दो मोबाइल, नकदी, सिमकार्ड और बैटरी बरामद कर ली गई। जेल उपाधीक्षक राकेश की शिकायत पर बलदेवनगर थाने में परमधारी और विजयपाल उर्फ पप्पू पर जेल एक्ट का केस दर्ज किया गया। आरोपियों को जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। दोनों मोबाइल के इएमआई नंबर मिटे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर को जेल से बरामद हुए आठ मोबाइल के केस में जेल अधिकारी जब तहकीकात कर रहे थे तब पता चला कि ये मोबाइल उन्हें परमधारी लाकर देता है। परमधारी ने पूछताछ में ड्योडी में तैनात बंदी विजयपाल का नाम लिया। दोनों की निशानदेही पर जब ब्लॉक नंबर आठ में तलाशी ली गई तो दीवार में छिपाए मोबाइल मिले थे। उपाधीक्षक राकेश के अनुसार अवैध सामान के साथ दोनों बंदियों के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें