हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के एक महीने पहले जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने को लेकर तंज कसा है। मंत्री विज ने कहा कि राहुल गांधी को छपास और चिपकू रोग हो गया है, उन्हें पब्लिसिटी का जुनून है और वे हर हाल में लाइमलाइट में बने रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे कामों को भी स्टंट बना देते हैं जिन्हें आसानी से किया जा सकता है। जिस मुद्दे पर वे आज धरना दे रहे हैं,उस पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही जंतर-मंतर के पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यों वाली एक हाई-लेवल टीम बना चुका है,जिसकी अगुवाई सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व जज कर रहे हैं। उन्हें उस प्रक्रिया पर भरोसा करना चाहिए।
#WATCH | Ambala: Haryana Cabinet Minister Anil Vij says, "Rahul Gandhi is afflicted by an obsession with publicity and a desperate need to remain in the limelight.... Even tasks that could be accomplished straightforwardly are turned into a stunt by him. Regarding the issue for… pic.twitter.com/xQ8wrfgT00
विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस को तो हिंदुस्तान में अराजकता फैलानी है और इनका सिख दंगों से पेट नहीं भरा है,विभाजन के समय इन्होंने लाखों लोगों को मरवाया उससे इनकी आत्मा को शांति नहीं मिली इसलिए तो अब ये आराजकता फैलाना चाहते हैं।