फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोहरे में पिकअप की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ के झीड़ीवाला रोड स्थित जय भारत सरिया फैक्टरी के पास घने कोहरे में पिकअप की चपेट में आकर प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा 17 दिसंबर को हुआ था। वीरवार को मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार साहानी के रूप में हुई है। मृतक हिमाचल प्रदेश के कालाआम्ब स्थित सनस्टार होम एप्लायंसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत था। हादसे के समय खून से लथपथ हालत में प्रवासी मजदूर को नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में झीड़ीवाला निवासी माेंटू राज ने बताया कि रात के समय घना कोहरा था, जिससे सड़क पर चल रहे वाहन स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे थे। फैक्टरी काॅलोनी में पानी लेने गया था, तभी कालाआम्ब की ओर से तेज रफ्तार पिकअप ने आते ही अपनी चपेट में ले लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें