अंबाला। झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सीआईए-2 की टीम ने काबू करने की सफलता मिली है। दोनों आरोपियों को 13 दिसंबर को न्यू जनकपुरी में सरिता देवी का बैग व मोबाइल झपटने के मामले में काबू किया था। सीआईए-2 की टीम ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने पांच वारदात को कबूला। आरोपियों की पहचान रामकिशन कॉलोनी निवासी मंथन व सुभाष कॉलोनी निवासी मोहम्मद मुर्शरफ के रूप में हुई। वीरवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों से अन्य मामलों में 5 मोबाइल व 1 बरामद की गई है। आरोपी मोहम्मद मुर्शरफ स्नैचिंग के अन्य पांच मामलों में भी संलिप्त है। यह कार्रवाई महेश नगर में 13 दिसंबर को न्यू जनकपुरी में सरिता देवी से बैग झपटने के मामले में हुई है। बैग में दस्तावेजों के अलावा एक फोन भी था। संवाद