फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फुटबॉल में मैसी जूनियर टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव के क्रम में मंगलवार को कक्षा 3 से 5 और 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 के मध्य दीवान रघुनाथ सहाय मेमोरियल लीग खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यालय की निदेशक प्राचार्य नीलइंद्रजीत कौर संधू एवं प्राइमरी विंग की निदेशक और समन्वयक अनुरूप जोहल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

कक्षा 3 से 5 के फुटबॉल मैच में मैसी जूनियर टीम और बास्केटबॉल प्रतियोगिता में लेब्रोन जेम्स विजेता घोषित हुई। कक्षा 6 से 8 वर्ग के फुटबॉल मैच में सुभरता पाल टीम विजयी रही। कक्षा 9 से 12 वर्ग के फुटबॉल मैच में टीम बाइचंग भूटिया टीम विजयी रही।
कक्षा 9-12 के एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर रेस में गुरजोत ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में अरायना पहले स्थान पर रही। 200 मीटर रेस में अर्चित और एंजल ने पहला स्थान हासिल किया। 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में लड़कों की टीम रुद्र, कृष्ण, उदयवीर और वीरप्रताप ने पहला स्थान प्राप्त किया। 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में लड़कों की टीम स्नेहित, अनिरुद्ध, सत्यम और दक्ष ने पहला स्थान, लड़कियों की 4 गुणा 400 मीटर रिले में तान्या, सुहानी, पारसी और मुस्कान ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पदक प्रदान करके प्रोत्साहित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें