फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नमो सेवा नाटक के जरिये दिया देशभक्ति का संदेश

विज्ञापन
नारायणगढ़ के रौलां गांव में नुक्कड़ नाटक के दौरान मौजूद कलाकार व ग्रामीण। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा की ओर से रौलां गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में नमो सेवा, अनकही कहानियां कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। दीक्षा एंड पार्टी के कलाकारों ने जीवंत अभिनय और ओजस्वी संवादों से ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम और सेवा भाव का अलख जगाया।
विज्ञापन

नाटक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को मंच पर बेहद सरल व मनोरंजक तरीके से दर्शाया गया। भाजपा जिला सचिव रमन वासन और मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने कहा कि नुक्कड़ नाटक लोक कला का सशक्त माध्यम है, जो युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर ग्रामीण, महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें