फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भैयादूज की रौनक से बाजार गुलजार, बहनों में उत्साह

विज्ञापन
अंबाला छावनी में मिठाई की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। भाई-बहन के स्नेह और अटूट रिश्ते का प्रतीक भैयादूज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर मंगलवार को शहर के बाजारों में खूब रौनक रही। बहनें भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए पूजन सामग्री, मिठाइयों और उपहारों की खरीदारी करती नजर आईं। रोली, अक्षत, सूखा नारियल (गोला) और मिठाई की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही।
भैयादूज के पूजन के लिए बहनों ने तिलक की थालियां सजाने का सामान खरीदा। बाजारों में रोली, चंदन, अक्षत, कलावा, दीये, धूप-बत्ती और मिश्री की खूब बिक्री हुई। सूखे नारियल की मांग भी अधिक रही। बहनों ने भाइयों को भेंट देने के लिए नारियल और मिश्री की खरीदारी की। दुकानदार नरेश कुमार ने बताया कि त्योहार को देखते हुए सूखे नारियल और पूजन सामग्री के विशेष पैकेट भी तैयार किए गए थे, जिन्हें ग्राहकों ने पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाइयों और उपहारों से सजे बाजार
भैयादूज पर भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए बहनों ने मिठाइयों की खरीदारी भी की। शहर की मिठाई दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। पारंपरिक मिठाइयों के साथ बेसन और ड्राई फ्रूट्स के लड्डुओं की मांग अधिक देखने को मिली। मिठाई विक्रेताओं ने भी त्योहार को लेकर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार कीं। वहीं, भाइयों को उपहार देने के लिए बहनों में खासा उत्साह रहा। कपड़ों की दुकानों, गिफ्ट शॉप और अन्य बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई। त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें