फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैरम प्रतियोगिता में मनरूप सिंह प्रथम

विज्ञापन
शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में करवाई गई खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में तीन दिवसीय वार्षिक खेल दिवस प्रतियोगिता के पहले चरण का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम सभी खेलों के खिलाडियों ने मार्च पास्ट किया और खेल भावना व अनुशासन से खेलने की शपथ ग्रहण की। प्रतियोगिता के पहले चरण में कक्षा तीसरी के 286 बच्चों ने इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने कहा कि यह खेल प्रतियोगिताएं हर वर्ष करवाई जाती है। खेल जहां शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, वहीं यह हमारी मानसिक व बौद्धिक शक्ति भी बढ़ाते है। उन्होंने कहा कि खेल भावना बच्चों में एकजुटता, अनुशासन , संयम व आत्मविश्वास जगाती है।
विज्ञापन

कैरम : लड़कों में मनरूप सिंह प्रथम, यजुश द्वितीय व अथर्व तृतीय, लड़कियों में वृद्धि प्रथम, वार्लिका द्वितीय, यशिका तृतीय।
शतरंज : लड़कों में भाविक प्रथम, सचप्रीत सिंह द्वितीय, हीरेन तृतीय, लड़कियों में आराध्या प्रथम, लावण्या द्वितीय, संस्कृति तृतीय रही।
मुक्केबाजी : लड़कों में रिधम चौहान प्रथम, गुरनूर सिंह द्वितीय, अर्जुन तृतीय, लड़कियों में देवांशी प्रथम, मन्नत द्वितीय, डेजी तृतीय रही।
- कूडो : लड़कों में मनन प्रथम, भविन द्वितीय, लड़कियों में बिसमन प्रथम रही।
- जिम्नास्टिक : लड़कों में आयन प्रताप प्रथम, आदित्य द्वितीय, लड़कियों में आराध्या प्रथम, नित्या द्वितीय, इशप्रीत तृतीय रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें